ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली जिले के बेलसर सहायक थाना क्षेत्र के हौजपुरा गांव स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र के पीछे बासबाड़ी में रविवार की सुबह एक शादीशुदा महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई.शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.लोगो ने शव मिलने की सूचना बेलसर पुलिस को दी.पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को जब्त कर थाना ले आई.इधर,बेलसर ओपी क्षेत्र में शव मिलने की मृतका के परिजन भी भागे भागे थाने पहुंचे.शव की शिनाख्त जंदाहा थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी प्रमोद पासवान की पुत्री बेबी कुमारी के रूप में हुई है.मृतका की शादी वर्ष 2020में भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रतापटांड़ गांव निवासी जयलाल पासवान के पुत्र विजय पासवान के साथ हुई थी.उसकी डेढ़ वर्ष की एक पुत्री भी जो गायब है.

मृतका के पिता ने बताया की बीते शुक्रवार को फोन पर सूचना मिली थी की उसकी पुत्री की ससुरलवालो ने हत्या कर शव को गायब कर दिया है.त ससुरालवाले भी घर बंद कर फरार है.सूचना पर जब प्रतापटांड़ गांव स्थित पुत्री के ससुराल पहुंचा तो घर में ताला लटका हुआ था.ससुराल वाले फरार थे.काफी खोजबीन किया पर पुत्री का पता नही चल सका.भगवानपुर थाना में जाकर एफआईआर दर्ज कराया हूं.रविवार को शव मिलने की जानकारी होने पर आकर शव की शिनाख्त किया हूं.ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की शव की शिनाख्त हो गई है.मृतका के पिता ने ससुराल वालो के विरुद्ध भगवानपुर थाना में एफआईआर दर्ज करा चुके है.शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.




