पंकज कुमार जहानाबाद।
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा 86वें रविवासरीय वृक्षारोपण का कार्यक्रम उच्च विद्यालय घोसी के प्रांगण में किया गया। वृक्षारोपण के पूर्व गायत्री मंत्र का सामूहिक उच्चारण कर एक सौ वृक्ष का रोपण किया गया।पचहत्तर पौधे अशोक के तथा पच्चीस पौधे जामुन के लगाए गए। मौके पर उपस्थित गायत्री परिवार के जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार ने कहा की इस कार्यक्रम की शुरुआत पांच लोगों ने विश्व पर्यावरण दिवस 2021 से की जिसमे अब तक एक सौ से ज्यादा युवा सक्रिय होकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण का कार्य कर रहे हैं। अब तक करीब दस हजार पौधों का रोपण युवा प्रकोष्ठ के माध्यम से किया जा चुका है।शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या के मार्गदर्शन में चलने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से एक लाख वृक्ष इस जिले में लगाने का संकल्प लिया गया है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला प्रभारी रंगेश कुमार,जिला समन्वयक कुमार श्रीकांत, हरिजी,शिवा केशरी,शंकर कुमार,संतोष कुमार,देवेंद्र कुमार,कौशल कुमार,कौशलेंद्र कुमार,रामवृक्ष गोप,सचिन कुमार,चंदन कुमार,रंगनाथ शर्मा,भारती जी,धीरज कुमार,प्रभाकर कुमार,आदित्य गौतम,पुरुषोत्तम कुमार,शोभा देवी,कविता देवी,बेबी देवी मुख्य रूप से उपस्थित थें




