वैशाली- मृत डॉल्फिन मिलने के बाद कराया गया पोस्टमार्टम!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में गंगा किनारे मृत पड़ा हुआ डॉल्फिन मिला है. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग के कर्मियों को दी जिसके बाद वन विभाग ने डॉल्फिन के शव को लेकर जांच के लिए रेंज ऑफिस पहुंचे जहां डॉल्फिन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इस विषय में डिस्ट्रिक फॉरेस्ट ऑफिसर अमिता राज का कहना है कि प्रथम दृष्टया शौक से डॉल्फिन की मौत प्रतीत हो रही है. यह जुवेनाइल 4 फीट का डॉल्फिन है जिसके शरीर पर कोई भी निशान नहीं है. वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत जानकारी दी जा सकती है. बता दें कि डॉल्फिन को लेकर बिहार सरकार महत्वपूर्ण योजना चला रही हैं. इतना ही नहीं पर्यावरण के दृष्टिकोण से डॉल्फिन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. यही कारण है कि डॉल्फिन के मौत की स्पस्ट वजह जानने में विभाग पूरी तरह जुट गया है.

वाइट – अमिता राज, डीएफओ वैशाली.

Join us on:

Leave a Comment