पत्नी चली गई मायके तो गुस्साए पति ने अपना गुप्तांग काट कर कुलदेवता पर चढ़ा दिया।

SHARE:

रिपोर्ट–राजीवरंजन मधेपुरा।

पत्नी चली गई मायके तो गुस्साए पति ने खुद ही अपना गुप्तांग काट कर घर के दरवाजे स्थित कुलदेवता के ऊपर चढ़ा दिया।

पत्नी चली गई मायके तो गुस्साए पति ने खुद ही अपना गुप्तांग काटकर घर के दरबाजे पर स्थित कुलदेवता स्थान पर चढ़ाया,नाजुक स्थिति को देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना हायर सेंटर किया रेफर। ये हैरान करने बाली घटना मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड के रजनी नया नगर गांव की है।
मिली जानकारी अनुसार मुरलीगंज के रजनी नया नगर वार्ड नंबर 17 के रहने बाले 25 वर्षीय कृष्णा वासुकी की पत्नी अनिता देवी उनसे बैगर पूछे अपनी मायके चली गई,इसकी जानकारी जब शाम में पति कृष्णा वासुकी घर आया और पत्नी अनिता देवी की खोज करने लगा।इसके बाद किसी ने कह दिया कि आप की पत्नी मायके चली गई है,फिर क्या था रात को खाना खाने के बाद कृष्णा वासुकी ने गुस्से में अपना गुप्तांग चारा काटने बाला धार दार कचिया से काटकर घर के दरबाजे पर स्थित कुलदेवता के स्थान पर चढ़ा दिया।

जब दर्द से कृष्णा कराह ने लगा तब घर के अन्य सदस्यों ने पूछा क्या हुआ तब सारी बात सामने आई।इसके बाद परिजनों ने आनन फानन में खून से लथपथ कृष्णा वासुकी को उठाकर मुरलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति में सुधार नहीं होते देख मेडिकल कॉलेज से पटना के हायर सेंटर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। कृष्णा के परिजनों ने बताया कि कृष्णा बासुकी को तीन लड़की और एक लड़का है।उन्होंने कहा कि बासुकी पंजाब के अनाज मंडी मे रह कर काम करता था, दो माह पूर्व घर ही आया था।इस बीच किसी से कोई विवाद या झगड़ा झंझट नहीं हुआ था,फिर भी क्यों इतनी बड़ी घटना को कृष्णा ने अंजाम दिया किसी के समझ में नहीं आ रहा है। बाइट,1, कैलाश ऋषिदेव,कृष्णा के परिजन।बाइट,2, डॉ एस0के0,चिकित्सक मेडिकल कॉलेज मधेपुरा।

Join us on:

Leave a Comment