आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
भोजपुर जिले में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहे हैं आए दिन हो रहे अपराधिक घटनाओं ने भोजपुर पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है ताजा मामला नवादा थाना क्षेत्र के पार्वती चंद्र होटल के समीप की है जहां नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक छात्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटनास्थल से फायरिंग करने के बाद सभी बदमाश फरार हो गए। गोली से जख्मी छात्र को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर नवादा थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल करने में जुट गई। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। हालांकि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना में गोली से जख्मी युवक संदेश थाना क्षेत्र के कांघरपुर गांव निवासी अशोक कुमार का 17 वर्षीय पुत्र अमन कुमार है। वह इंटर का छात्र बताया जाता है। वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के महाराजा हाता में किराये के मकान में रहता है। जख्मी छात्र अमन कुमार ने बताया कि जब वह शुक्रवार की शाम अपने दोस्त के साथ ब्लॉक रोड स्थित पार्वती चंद्र होटल के समीप खेल रहा था। इसी दरमियान नकाबपोश चार की संख्या में बाइक सवार बदमाश आ धमके और उनके साथ कहासुनी करने लगे। जब छात्र के द्वारा विरोध किया गया तो उन लोगों के द्वारा फायरिंग कर दी गई। फायरिंग होने के दौरान छात्र के दाहिने पैर में गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बहरहाल छात्र को किसने और क्यों गोली मारी है, यह अभी घटना पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की तफ्तीश करने में जुट गई है।फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
बाईट/-अमन (घायल युवक)




