नवादा-सब्जी बेचने जा रहे दो किसान को हाइवा ने रौदा,मौके पर दोनो की मौत,जाम बवाल!

SHARE:

रिपोर्ट/मनोज कुमार,नवादा

एनएच 31पर सब्जी बेचने जा रहे दो किसान को हाइवा ने रौदा,मौके पर दोनो की मौत, अक्रोशित किसानों ने सदर अस्पताल को किया जाम, बताते चले की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरेना गांव से दो किसान टमाटर को बेचने मंडी को ओर निकला था,हाइवा पर झड़झड़ी रिक्शा पर टोकरी लोड करने के दरम्यान पीछे बिहारशरीफ आ रही हाइवा ने रौद्ते हुई निकल गया था,स्थानीय लोगो के द्वारा दो घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां के चिकित्सको ने देखते ही मृत घोषित कर दिया,परिजनों में कोहराम मंच गया है

,मृतक की पहचान ओरेन गांव के किशोरी सिंह तथा राकेश रविदास के रूप में हुआ है,दुर्घटना बाद किसी तरह की प्रशासनिक पदाधिकारी सामने आने पर आक्रोशित किसानों ने सड़क जाम कर जमकर बबाल काटा,घंटो अस्पताल रोड जाम बाद नगर थाना पुलिस तथा सदर बीडीओ अंजनी कुमार ने मामले को समझा बुझाकर जाम को हटाया है,गौरतलब है एनएच 31 पर फोरलेन के कार्य चल रहा है,इससे सड़क पर आवागमन बाधित की वजह से प्राय ट्रक व हाइवा की चपेट में आने से मौतें हो रही है,पिछले पांच दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्र में छह लोगो की जाने जा चुकी है,

Join us on:

Leave a Comment