भूकंप सुरक्षा सप्ताह के तहत सीओ द्वारा बैठक आयोजित कर दी गई जानकारी!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

दुर्गावती में भूकंप सुरक्षा सप्ताह के तहत COलक्ष्मण सिंह के द्वारा बैठक आयोजित कर दी गई जानकारी

कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के सभागार कक्ष में अंचलाधिकारी दुर्गावती लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में भूकंप सुरक्षा सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्गावती प्रखंड के मुखिया, सरपंच, बीडीसी सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में अंचलाधिकारी के द्वारा वीडियो क्लिप के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों को भूकंप रोधी मकान बनाने एवं भूकंप से बचाव के संबंध में जानकारी और सुझाव दिखाया गया। इसके बाद अंचलाधिकारी के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को जानकारी दिया गया कि भूकंप रोधी मकान एवं भूकंप से बचाव के सुझाव को जन जन तक पहुंचाने का काम करें ताकि लोगों में भूकंप के प्रति जागरूकता बढे।

अंचलाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकम्प एक आकस्मिक और प्राकृतिक आपदा है, जिसमें व्यापक स्तर पर संरचनात्मक पर्यावरण एवं जान माल की क्षति होती है। भूकम्प से निपटने के लिए सबसे प्रमुख उपाय है, भूकम्प रोधी मकान बनाना, इसके अलावे अर्थ क्वीक रिस्पांस, भूकम्प के दौरान की जाने वाली कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित होना और जागरूकता। इसके तहत प्रत्येक वर्ष 15 से 21 जनवरी तक भूकम्प सुरक्षा सप्ताह मनाई जाती है। ताकि लोग जागरूक हो जिससे भूकंप से होने वाली जानमाल की क्षति से बचाया जा सके। इस मौके पर राजस्व पदाधिकारी शिवांगी पाठक एवं अंचल निरीक्षक अरुण सिंह मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment