भारी मात्रा में बरामद कारतूस मामले में छठा आरोपी को रिमांड पर ले पुलिस ने पूछताछ के बाद भेजा जेल

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत डिडिखिली टोल प्लाजा से अल्टो कार से भारी मात्रा में बरामद कारतूस मामले में पुलिस ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किए छठा आरोपी को पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार की शाम जेल भेज दिया। बताते चलें कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डीडीखिली टोल प्लाजा से अल्टो कार से विभिन्न कंपनियों का द्वारा निर्मित कारतूस को पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद किया था। जिस कांड संख्या 341/ 22 मामले में पुलिस ने न्यायालय ने सरेंडर किए हुए छठवां अभियुक्त को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जब्त कारतूस के साथ पुलिस ने कार में बैठे चार लोगों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद एक अभियुक्त को उसके घर से हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया ।

वही इस कांड में शामिल छठवां आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था जिसको पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लेकर गहन तरीके से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति शुभम सिंग पिता महेंद्र सिंह ग्राम नवादा थाना कपसेठी जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जाता है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के एसटीएफ के द्वारा सूचना दी गई थी कि भारी मात्रा में कार से सवार चार व्यक्ति कारतूस लेकर बिहार में जा रहे है जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर टोल प्लाजा के पास से 2200 सौ राउंड विभिन्न हथियारों के कारतूस के साथ आरोपियों को धर दबोचा था।

Join us on:

Leave a Comment