कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भरखर गांव के तालाब में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत परिजनों में मचा कोहराम
कैमूर जिला के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भरखर गांव में एक तालाब में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनिया के भरखर गांव के रहने वाले ईश्वर कुमार के चार वर्षीय पुत्र लकी कुमार के रूप में हुई है। चार वर्षीय बच्चा लकी घर से खाना खाने के बाद खेलने के लिए गुरुवार की शाम निकला था। काफी देर बाद जब वह अपने घर नहीं पहुंचा। तो परिजन खोजते हुए उक्त तालाब के पास पहुंचे। तो देखा कि तालाब में बच्चा का शरीर तैर रहा है। जिसके बाद परिजन लकी को आनन-फानन में इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों में इलाज के दौरान तालाब में डूबे बच्चे लकी को मृत घोषित कर दिया। लकी के मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली। परिजनों में कोहराम मच गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद लकी के शव को परिजनों को सौंप दिया।




