चाँद गोलीबारी मामले के फरार आरोपी का कोर्ट में सरेंडर!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

चांद के हंसरेव गांव में हुए गोलीबारी मामले में फरार आरोपी ने भभुआ कोर्ट में किया सरेंडर

कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के हसरेव हो गांव में विगत दिनों हुए गोलीबारी मामले में फरार चल रहे आरोपी ने पुलिस के भय से व्यवहार न्यायालय भभुआ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। जिस व्यक्ति ने भभुआ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है वह फरार व्यक्ति चांद थाना क्षेत्र के पाढ़ी गांव निवासी स्वर्गीय अमानुल्लाह खान के 60 वर्षीय पुत्र अहमदउल्लाह खान बताया गया है।

बता दें कि विगत दिनों उक्त गांव में गोलीबारी हुआ था। गोलीबारी के मामले में चांद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में से उक्त आरोपी फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस भय के कारण फरार चल रहा आरोपी भभुआ व्यवहार न्यायालय में पहुंचा और आत्मसमर्पण किया। इधर कोर्ट के आदेश पर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद गोलीबारी मामले में आत्मसमर्पण किए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment