ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। शराबबंदी वाले बिहार के हाजीपुर में शराब के नशे में धुत होकर महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। जिसको डायल 112 की पुलिस टीम ने सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है। बताया गया है कि हाजीपुर स्टेशन के समीप महिला शराब के नशे में धुत होकर बीच सड़क पर हंगामा कर रहे थीं। जिसे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने नशे में धुत महिला को कब्जे में ले लिया और सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया दिया है।
इधर पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल लाते हैं नशे में धुत महिला हंगामा शुरू कर दी। स्वास्थ्य कर्मियों से महिला बार-बार उलझती रही। नशे में धुत होकर हंगामा कर रही महिला की पहचान नहीं हो पाई है और नाही महिला अपने अपना घर ठिकाना बता रही है। हाजीपुर में इस तरह से कहीं ना कहीं शराब के नशे में धुत महिला एंव पुरुष नजर आते रहते हैं और हंगामा भी कर रहे होते हैं। लेकिन जिस तरह से बिहार में शराबबंदी की गई है जिसको लेकर लोगों के द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं।

शराबबंदी को लेकर हमेशा विपक्ष सवाल खड़ा करती रही है लेकिन जिस तरह से बिहार में शराबबंदी को लागू किया गया है। वैसे मैं शराब संपूर्ण रुप से बंद होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। लोगों के द्वारा बताया जाता है या की शराबबंदी होने के बावजूद भी सरकार और प्रशासन से चोरी छुपे लोग शराब की होम डिलीवरी कर रहे हैं और लोग भी शराब का सेवन कर रहे हैं। लोगों के द्वारा दबे जुबान कहा जाता है कि युवक तो शराब के नशे में हंगामा करते ही रहते हैं लेकिन इन दिनों महिलाएं भी शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे हैं।




