दानापुर- स्वच्छता मिशन को उपमुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए बिहार सरकार ने कमर कस ली है इसको लेकर कि आज स्थानीय दीघा के पाटिपुल घाट पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में देश का पहला एक ऐसा ऐतिहासिक पहल” जहाज से स्वक्षता का आगाज” का जो आने वाले भविष्य में प्रदेश की स्वच्छता के लिए मिसाल बन सकता है का नगर विकास एवं आवास विभाग के मुख्य सचिव आनंद किशोर ,शहर के नगर निगम के आयुक्त के समक्ष इसका शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बताया कि देश के स्वच्छता सर्वेक्षण में आज बिहार का एक अपना उचित स्थान है जरूरत है तो अपने आसपास के क्षेत्र सहित अपने शहर को स्वस्थ एवं स्वच्छ बनाने का। ताकि प्रदेश का हर नागरिक साफ-सुथरे शहर में रहकर स्वस्थ जिंदगी पा सके।

इस ऐतिहासिक अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पटना नगर निगम के द्वारा जहाज पर स्वच्छता का आगाज कार्यक्रम का आयोजन होने वाले जहाज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिस पर राजधानी के अलग-अलग स्कूल के बच्चे अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता के प्रति अपने गंगा नदी के प्रति अपने शहर के प्रति स्वक्ष रहने की जागरूकता के लिए वाद विवाद का प्रायोजन कई दिनों तक लगातार करेंगे।इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री ने पटना नगर निगम के द्वारा संचालित किए जाने वाले एक स्वच्छता एप का भी उद्घाटन कर राजधानी वासियों को एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते शपथ दिलाई। बाइट…. तेजस्वी प्रसाद यादव अप्पू मुख्यमंत्री बिहार
स्वच्छता अभियान के पहल में आम नागरिकों के लिए पटना नगर निगम के द्वारा गंगा के विभिन्न घाटों एवं स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर सह दवा वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति मतदान एवं साफ सफाई के लिए शपथ दिलाई जाएगी। जिसमें प्लास्टिक थर्मोकोल सहित किसी भी वेस्ट चीजों का इस्तेमाल करना वर्जित होगा। इसको लेकर के आज उपमुख्यमंत्री ने स्वच्छता मतदान का भी शपथ के साथ-साथ शुभारंभ कर दिया।
मालूम हो कि यह स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का मेरा शहर मेरी पहचान का हीं एक भाग है जिसको लेकर के बिहार सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर इस अभियान की शुरुआत की गई है। जो प्रदेश के विभिन्न बड़े शहरों में इस वर्ष चलाए जाएंगे ।जो भारत सरकार के स्वच्छता अभियान को भी समर्थन देता प्रतीत हो रहा है ।जो सिर्फ एक अभियान ही नहीं जागरूकता के लिए एक विश्वव्यापी अभियान बन चुका है दानापुर

Join us on:

Leave a Comment