बढ़ गई सुधाकर सिंह की मुश्किलें, पार्टी ने मांगा जवाब!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र और बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह लगातार नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर हमलावर है और इन तमाम कारणों को लेकर उन्हें उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है यह कारण बताओ नोटिस राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी की ओर से जारी किया गया है जिसमें सीधे तौर पर कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको या कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है उनके संज्ञान में आया है कि एक बार पुनः अपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन किया राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया था

कि गठबंधन के मसलों और शामिल दलों के शीर्ष नेतृत्व के संदर्भ में सिर्फ पार्टी के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही बात रखने के लिए अधिकृत है लेकिन आपने लगातार इस प्रस्ताव का उल्लंघन किया और आप के बयान से उन ताकतों को बल मिल रहा है जो संविधान को रौंदकर न्याय सौहार्द और समानता की पैरोकार को समाप्त करना चाहते हैं आपके आपत्तिजनक बयान देश प्रदेश और राजद के बड़े वर्ग को आहत कर रहे हैं और इस वजह से यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है राष्ट्रीय जनता दल के संविधान की धारा 33 के नियम 22के तहत 15 दिनों के अंदर आप स्पष्टीकरण दें कि क्यों नहीं आपके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए

Join us on:

Leave a Comment