बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो हत्या की घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई है। पहली घटना डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी गांव की है जहां कल से लापता 5 साल के बच्चे का शव पड़ोसी के छत से गला रेता हुआ अवस्था में बरामद हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 17 जनवरी की शाम से डंडारी गांव निवासी घनश्याम साह का 5 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार खेलने के दौरान अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चला। आज सुबह घनश्याम साह के पड़ोसी रामलगन साह के छत से शिवम का शव बरामद किया गया है। शिवम का खुरपी से गला काट कर हत्या कर दी गई है।

बताया जाता है कि घनश्याम साह का पड़ोसी के साथ पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा था आशंका जताई जा रही है इसी विवाद की वजह से बच्चे की गला काटकर हत्या की गई है घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी और नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत गांव के एक कुएं से एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है आशंका जताई जा रही है युवक की हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंका गया है फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।
बाईट- नीशीत प्रिया, मुख्यालय डीएसपी
बाईट- मृतक के परिजन
बाईट- मृतक के परिजन




