दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, विरोध करने पर किया जख्मी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद जिला मुख्यालय के
थाना क्षेत्र के अरवल मोड़ के समीप एक व्यवसायी से हथियार के बल पर बदमाशों ने नकदी 25 हजार रुपये लूट लिए। व्यवसायी ने विरोध किया तो हथियार के बट और हॉकी स्टिक से मारपीट कर जख्मी कर दिया। आसपास के लोग दौड़े तो सभी लुटेरे फरार हो गए। लोगों के सहयोग से व्यवसायी अरविंद शर्मा को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनका पैर टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी जख्म के गहरे निशान हैं। घटना के बाद जख्मी व्यवसायी
ने इसकी तत्काल इसकी सूचना नगर थानाध्यक्ष को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के दुकानदारों सहित लोगों से पूछताछ की।

अरविंद शर्मा ने लुटेरों की पहचान की है उन्होंने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए सदर थाने में आवेदन दिया है। इनमें शाही समेत तीन अन्य लोग अन्य शामिल हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना से शहर के व्यवसायी सहम गए हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही आरोपितो पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अरविंद शर्मा की अरवल मोड़ के समीप ओलंपिक दुकान है। वे मसौढ़ी के निवासी हैं।

Join us on:

Leave a Comment