विकास कुमार की रिपोर्ट :-
बनादाग पहाड़ी परिसर में आयोजित मकर संक्रांति मेंले का सदर विधायक ने किया उद्घाटन
हजारीबाग।कटकमदाग प्रखड़ स्थित बानादाग पहाड़ी परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर गौरी शंकर धाम मंदिर समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय मेलेे का शनिवार को विधिवत उद्घाटन सदर विधायक मनीष जायसवाल ने किया। परिसर में कई आकर्षक झूले भी लगाए गए है। मौके पर उपस्थित लोगों को विधायक श्री जायसवाल ने मकर संक्रांति की बधाई देने के साथ भगवान गौरी- शंकर से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और

खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा की बाना दाग पहाड़ी सनातन धर्म के लोगों के लिए जहां आस्था का केंद्र बना है वही पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। ज्ञात हो की विधायक मनीष जायसवाल इस पहाड़ी क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर प्रयासरत हैं और पूर्व में ही इन्होंने पहाड़ी परिसर में चापाकल लगवाया है।साथ हीं विधायक निधि की राशि से 6 लाख़ रुपए का सांस्कृतिक भवन भी स्वीकृत किया है जो जल्द धरातल पर उतरेगा। पहाड़ी परिसर में अधूरे पड़े सीढ़ी निर्माण के लिए भी भविष्य में कार्य करने की बात उन्होंने कही है। जब से यहां मकर संक्रांति के अवसर पर मेले का आयोजन शुरू हुआ है तब से निरंतर विधायक मनीष जायसवाल यहां पहुंचकर स्थानीय आयोजन समिति का हौसला बढ़ाते रहें हैं।

मौके पर विशेषरुप से कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मेला समिति के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद, सचिव रामावतार राणा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार महतो, मंत्री तुलसी महतो, महामंत्री टुकन महतो, सदस्य रोहित कुमार, सुरेश रजक, शिवम कुमार, सोहर प्रसाद, उमेश पासवान, हुलास प्रसाद, सागर प्रसाद, मनीष प्रसाद, संदीप प्रसाद, पिंटू कुमार, पशु चिकित्सक डॉ.सरोज, साधक सुबोध भाई, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थें ।




