हजारीबाग- कार्यकर्ता वार्षिक मिलन-सह- ई रिपोर्ट कार्ड-2022 विमोचन समारोह का आयोजन!

SHARE:

विकास कुमार की रिपोर्ट :-

सदर विधायक का ई- रिपोर्ट कार्ड-2022 का हुआ विमोचन
कर्म और सेवा भाव लिए रहूंगा समर्पित-मनीष जायसवाल

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा शुक्रवार को शहर के द पैराडाइज रिसोर्ट परिसर में कार्यकर्ता वार्षिक मिलन-सह- ई रिपोर्ट कार्ड-2022 विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दल के नेता सह झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और विशिष्ट अतिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, नगर निगम अध्यक्ष रोशनी तिर्की, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, प्रो केपी शर्मा, कटकमदाग जिप सदस्य जीतन राम, कटकमसांडी जिप सदस्य मंजू नंदिनी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए ।


बाबूलाल मरांडी ने कंप्यूटर से क्लिक कर विधायक मनीष जायसवाल के साल- 2022 के सेवा कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत करती सेवा पुस्तिका 2022 के ई- रिपोर्ट कार्ड का विमोचन विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया। जिसे उपस्थित हजारों लोगों ने बड़े ही बारीकी से अवलोकन किया। अपना रिपोर्ट कार्ड रखते श्री जायसवाल ने कहा कि साल की शुरुआत कोरोना के आखिरी लड़ाई के साथ हुई जिसमें हमने पूरी तन्मयता से कार्य किया। जिसके बाद लगातार 80 दिनों तक निरंतर हजारीबाग में ध्वस्त बिजली व्यवस्था के विरुद्ध सड़क से सदन तक आंदोलनरत रहा, बरही के स्व.रूपेश पांडेय और दुमका की स्व.अंकिता सिंह के न्याय की लड़ाई लड़ी, रामनवमी और सरहुल जुलूस की अनुमति की मांग को लेकर सड़क से सदन तक मशक्कत किया, रामनवमी के अखाड़ा धारियों के बीच झंडा लाठी और तलवार भेंट किया,

हर एक जरूरतमंद के लिए दिन हो या रात सदैव तत्पर रहा, हजारीबाग सहित प्रदेश के अन्य प्रभावित जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए आंदोलनरत रहा, सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए सावन माह में प्रत्येक शिवालयों में रुद्राभिषेक कराया, राष्ट्रीयता की भावना को हर जन्म में जागृत करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाया और क्षेत्र के हर एक दर तक तिरंगा पहुंचाया, युवाओं में खेल की भावना को जागृत करने के लिए नमो फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 के माध्यम से करीब सौ टीमों का अलग-अलग क्षेत्र में टूर्नामेंट कराया और करीब 7 हज़ार खिलाड़ियों को आकर्षक नमो जर्सी भेंट किया। दर्जनों मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए टाइल्स सीमेंट भेंट किया एवं प्रतिमा दान किया। हजारीबाग से लंबी दूरी की ट्रेन की मांग और हजारीबाग में हवाई अड्डा के निर्माण की मांग पुरजोर तरीके से उठाई और हजारीबाग के हर एक जन समस्या को अपने स्तर से निराकरण करते हुए क्षेत्र के विकास में हर संभव सहयोग पहुंचाया।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने विधायक मनीष जायसवाल के निरंतर सफलतम 8 वर्ष बतौर विधायक पूरे करने के लिए बधाई दिया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वास्तव में उन्होंने प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत कर मिसाल कायम किया है। इनकी रिपोर्ट कार्ड हरेक वर्ष हम तक भी पहुंची है और आज रिपोर्ट कार्ड विमोचन के अवसर पर उपस्थित होकर मुझे गर्व हो रहा है।

Join us on:

Leave a Comment