भोजपुर में सड़क हादसे में फेरी व्यवसायी की दर्दनाक मौत, पिकअप की टक्कर से गई जान!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में फेरी लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले 37 वर्षीय उपेन्द्र कुमार बिन की मौत हो गई। मृतक कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के घांघर बिन टोली निवासी सुनरिका बिन के पुत्र थे।
बताया जाता है कि उपेन्द्र कुमार बिन गांव-गांव घूमकर फेरी का काम करते थे। शुक्रवार की शाम फेरी कर घर लौटने के दौरान यादवपुर फील्ड के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही कृष्णगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई। पुलिस हादसे के बाद फरार पिकअप चालक और वाहन की तलाश कर रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Join us on: