आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर ओवर ब्रिज के समीप अचानक कार सवार हमलावरों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सर्व शिक्षा अभियान राहुल कुमार एवं अन्य कर्मियों पर अचानक लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राहुल कुमार एवं दो अन्य कुर्मी जो की गाड़ी से कार्यालय से वापस जा रहे थे तभी अचानक गाड़ी को ओवरटेक करके कर सवार लोगों ने उन पर हमला कर दिया जिसमें इन लोगों को गंभीर चोटें आई है घटना को लेकर काफी देर तक अपरा तफरी मची रही एवं पूरे इलाके में सनसनी मच गई बाद में शोर मचाने के बाद आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे तब तक कार सवार अपराधी फरार हो गए इस घटना में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के एक कर्मी को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए आर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं घटना के बाद आक्रोशित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के कर्मी समेत अन्य अधिकारी मुफस्सिल थाना पहुंच गए एवं उन लोगों ने घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे बताया जा रहा है की संध्या 6:00 बजे के बाद पदाधिकारी अपने कर्मियों के साथ वापस लौट रहे थे तभी अचानक आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया घायल लोगों ने बताया कि जान मारने की नीयत से ही उनके ऊपर हमला किया गया है लेकिन वे लोग किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से बच गए वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय भी मुफस्सिल थाना पहुंचे उन्होंने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं दो अन्य कर्मी जो कि उनके साथ कार्यालय से वापस लौट रहे थे उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है जिसमें उनका गंभीर चोटें बआई है उनका इलाज कराया जा रहा है घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है
बाइट शोव शक्ति घायल कर्मी
बाइट बैंकटेश शर्मा घायल कर्मी
बाइट मानवेंद्र कुमार राय जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर




