प्रशान्त कुमार
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय जिले में भीषण ठंड के साथ साथ कोहरे का सितम जारी है लेकिन बखरी नगर परिषद के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से नाराज दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष बखरी नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है की भीषण ठंड में खासकर गरीब गुरबा लोग काफी परेशान हैं लेकिन बखरी नगर परिषद के द्वारा अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसी को लेकर काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने बखरी नगर परिषद कार्यालय पहुंच कर हंगामा करते हुए नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि बखरी नगर परिषद के 27 वार्डो में अविलंब इस भीषण शीतलहर के बीच अलाव की व्यवस्था करने, गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान बखरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आज से ही चौक चौराहों को चिन्हित कर अलाव जलाने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग शांत हुए।




