रिपोर्ट- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
पूर्व मुख्यमंत्री के घर के आगे बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली, गंगा आरती से लौट रहे थे, पटना रेफर!
बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत बदमाशों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के आगे सड़क पर थाने से महज पच्चास मीटर की दूरी पर दो युवक को गोली मार दी, दोनों युवक गंगा किनारे सीढी घाट में आयोजित गंगा आरती में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने गोली मार दी। गोली एक युवक के पीठ पर और दूसरे के पेट में लगी है। युवक को गोली मारते ही बदमाश मौके से फरार हो गए, वहीं घायल युवक बाइक मौके पर छोड़कर भागते हुए सीएचसी पहुंचे वहीं स्थानीय लोगों ने दोनों घायल युवक को सीएचसी बख्तियारपुर में भर्ती कराया, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल दोनों युवक को पटना रेफर कर दिया गया है।
घायल दोनों युवक की पहचान देदौर गांव निवासी विशाल कुमार और अभिषेक कुमार के तौर पर हुई है।
स्थानीय विधायक अरुण कुमार शाह ने बताया कि वह निमंत्रण में जा रहे थे तभी उन्हें सूचना मिली कि दो युवक को गोली मार दी गई है वह मामले की जानकारी लेते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होने कहा कि सरकार ने लाॅ इन ऑर्डर को दुरुस्त किया है लेकिन यह नाकामी तो हुई है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाएगा और जो भी बदमाश हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। यह बहुत ही निंदनीय घटना है।
वहीं मामले को लेकर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा से बातचीत का प्रयास किया गया लेकिन उन्होने फोन नही उठाया।



