औरंगाबाद- पागल कुत्ते का आतंक दो दर्जन से अधिक लोगों को काटा, कई जानवरों पर भी हमला!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

हेड लाइन औरंगाबाद में पागल कुत्तों का आतंक 2 दर्जन से अधिक लोगों को काटा कई जानवरों को बनाया अपना निशाना मदनपुर प्रखंड में पागल कुत्ता ने मचाया ने आतंक,एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर क़िया जख्मी,इलाके में दशहत का माहौल औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के अलग अलग गांव में मंगलवार को पागल एक कुत्ते ने आतंक मचाया है जिससे लोगों में दशहत का माहौल है। पागल कुत्ते ने रास्ते में जो मिला उसे काटकर लहूलुहान कर दिया। जिसमें बुजुर्ग,महिलाएं, छात्राएं व मासूम बच्चे सहित पशु भी शामिल है सभी घायल एक के बाद एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर पहुंचे जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. कुमार जय के द्वारा उपचार किया गया है जिसमें चार लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है जख्मियों में खिरियावां निवासी 65 वर्षीय सूरज महतो,18 वर्षीय विवेक कुमार,15 वर्षीय रानी कुमारी,16 वर्षीय नीतीश कुमार,कटैया गांव निवासी 17 वर्षीय बबीता कुमारी व 16 वर्षीय प्रमिला कुमारी, चौधरी बिगहा गांव निवासी 61 वर्षीय पुकार पासवान,70 वर्षीय एमडी इकबाल व 21 वर्षीय सोनू कुमार,पड़रिया गांव निवासी 50 वर्षीय नगीना देवी,30 वर्षीय दीपक कुमार,5 वर्षीय संदीप कुमार,बरीयावा गांव निवासी 13 वर्षीय इंद्रजीत कुमार,मिठाइयां गांव निवासी 35 वर्षीय कांति देवी शामिल तथा आमस थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी 80 वर्षीय जाशो देवी शामिल है।

घटना के बाद लोगों ने डंडा लाठी लेकर कुत्ते को मारने के लिए पीछा कर रहे है परन्तु अब तक सफ़लता नहीं मिली है घायल लोगों के अनुसार पागल कुत्ते ने सबसे पहले कटैया गांव में चार लोगों को काटा उसके बाद वहां से लोगों ने खदेड़ा तो बनकट और ढिबरा गांव में कई पशुओं को काटते हुए नारायणपुर गांव में पहुंचा जहां एक वृद्ध महिला को काट दिया।जिसके बाद वहां से लोगों ने भगाया तो वहां से पड़रिया गांव पहुंचा जहां प्राथमिक विद्यालय पड़रिया में कार्यरत शिक्षिका सहित अन्य दो लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया इसके बाद खिरियावा गांव में चार और चौधरी बिगहा गांव तीन लोगों काटकर जख्मी कर दिया है घटना से लोग भयभीत होकर सहमे हुए है इधर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. कुमार जय ने बताया की एक एक दर्जन से अधिक लोग कुत्ता के द्वारा काटा हुए मरीज आए थे जिसमे चार लोगों को स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद या अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया के लिए रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य लोगों को इलाज क़िया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment