पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, जहानाबाद के परिसर में
दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित खेदकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। सर्वप्रथम दिव्यांग बच्चों द्वारा जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को पौधा देकर स्वागत किया गया। दिव्यांग बच्चों के द्वारा विभिन्न खेल यथा सैक रेेस, जलेबी दौड़, नींबू चम्मच दौड़, पेंटिंग इत्यादि में प्रतिभागिता दर्ज कर उत्साहवर्द्धक प्रदर्शन किया गया। जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा सभी बच्चों को गर्म कपड़े एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।

खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग बच्चों को मेडल, शील्ड दिया गया एवं सांत्वना पुरस्कार में सभी प्रतिभागियों को मेल से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी के हाथों से संसाधन केन्द्र एवं कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय जहानाबाद के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में संभाग प्रभारी मीनू, (APO), अनुज कुमार (ARP), अली बरासत खाॅ (OA), मो0 मोजफ्फर हसन (PA), तथा समावेशी शिक्षा संभाग में कार्यरत सभी संसाधन शिक्षक, बी0आर0पी0 (आई0ई0) एवं कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय जहानाबाद के वार्डेन सहित सभी कर्मी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया गया।




