बांका-रजौन के पुंसिया बस्ती में, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन!

SHARE:

शंखनाद ब्यूरो बांका

पुलिस ने झारखंड निवासी दामाद को भी धर दबोचा, देसी कट्टा बनाने वाले कई सामान बरामद।

रजौन थाना क्षेत्र के मोरामा बनगांव पंचायत अंतर्गत पुनसिया बस्ती बेंगा टोला में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। भागवत शर्मा व घर आए उनके दामाद को रजौन पुलिस ने मंगलवार अहले सुबह गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन पुलिस ने देसी कट्टे में प्रयुक्त होने वाले पार्ट्स को बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है एवं इसकी सूचना रजौन पुलिस ने सबसे पहले वरीय अधिकारी को दे दी । दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली

कि देसी कट्टा बनाने का कारोबार इन दिनों फल फूल रहा है। जिसको लेकर पुलिस ने एक टीम गठित कर अभियुक्त के दामाद झारखंड निवासी को भी धर दबोचा है। पुलिस हर बिंदु पर जच कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment