रिपोर्ट- आदित्यानंद आर्य!
शिवहर जिला के जीरो माइल चौक के पास गृहस्थ कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड नामक कंपनी ने सैकड़ों लोगों लोन उपलब्ध कराने के नाम पर 3 -3 हजार रुपये ठगी कर फरार हो गया है। बताया जाता है कि फाइनेंस कंपनी तकरीबन 2 करोड़ रुपये से अधिक रुपए लेकर फरार हुआ है। आज काफी संख्या में लाभुकों ने गृहस्थ कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के ऑफिस के पास पहुँच जम कर हंगामा किया। हालांकि कम्पनी का ऑफिस बंद रहने के कारण लोगों में गम छा गया। लाभुक बंदना कुमारी ने बताया की गुहस्थ कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के कर्मी ने बताया कि एक स्कीम निकला है,जिसमें 3000 रुपये जमा करने पर एक लाख का ऋण हाथों हाथ प्राप्त कर सकते हैं।, इसके लिए मामूली कागजात को जमा करना होगा।अपने को ब्रांच मैनेजर मिथिलेश कुमार और सहायक अमित कुमार बता कर कहा था कि यह गृहस्थ कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड कंपनी है। और बैंक चला रही है इसमें जरूरतमंदों को 1 लाख ऋण दे रही है। लेकिन पहला किस्त 60,000 का है। आधार कार्ड एवं पूरा पता लिखकर 3000 का रसीद काटाये और 5 दिनों के अंदर भुगतान उपाय।
हमारे गांव में जाकर प्रचार किया था कि गुहस्थ कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के द्वारा एक स्कीम निकला है, 3000 जमा करें और एक लाख का ऋण हाथों हाथ प्राप्त करें, इसके लिए मामूली कागजात को जमा करना होगा। महिलाओं ने बताया है कि गांव में घूम घूम कर अपने को ब्रांच मैनेजर मिथिलेश कुमार का सहायक अमित कुमार बता कर कहा था कि यह गृहस्थ कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड कंपनी है। और बैंक चला रही है इसमें जरूरतमंदों को 1 लाख ऋण दे रही है लेकिन पहला किस्त 60,000 का है। आधार कार्ड एवं पूरा पता लिखकर 3000 का रसीद काटाये और 5 दिनों के अंदर भुगतान पाय।पीड़ित महिलाओं ने बताया है कि एक कार्ड दिया था जिस पर गृहस्थ कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड तथा ब्रांच मैनेजर के नाम मिथिलेश कुमार लिखा हुआ था। उसका पता लिखा हुआ है b-108 ,ग्राउंड फ्लोर, ऑफिस- 2 ,सेक्टर 63 नोएडा गौतम बुध नगर यूपी-पिन कोड-201301 इंडिया।कई महिलाओं ने बताया है कि वादा किया था कि शुक्रवार और शनिवार को ही भुगतान कर देंगे। पर फाइनेंस कंपनी का मोबाइल लग रहा है और न उसका ऑफिस खुला हुआ है ।

बाइट———— उर्मिला देवी, ठगी का शिकार हुई महिला




