सीतामढ़ी- रेल पुलिस का अमानवीय चेहरा, शव को कुदाल से हटाया!

SHARE:

रिपोर्ट- आदित्यानंद आर्य

सीतामढ़ी में रेल पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है। जहां ट्रेन से कटकर एक 28 वर्षीय युवक की मौत के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस द्वारा जिस तरीके से शव को हटाया जा रहा है, वो इंसानियत को शर्मशार करता अमानवीय चेहरे पर कलंक सा प्रतीत हो रहा है। जहा ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो जाने के बाद उसके शव को रेल पटरी से जैसे तैसे तरीके से हटाने का काम किया गया वो बेहद दुखद है। वीडियो में आप देख सकते है की कुदाल के सहारे शव को पटरी से हटाने की जिस तरीके से पुलिसकर्मियों के द्वारा कोशिश की जा रही वो दृश्य मानवता को शर्मशार करता दिखाई दे रह है। सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर रेल खंड पर थुम्मा गांव के समीप एक 28 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक का अब तक शिनाख्त नही हो सका है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई है।

Join us on:

Leave a Comment