मोकामा- भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ, वांछित तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मरांची थाना ने गुप्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब तस्कर निरंजन कुमार चीकू पिता राधेश्याम सिंह को मरांची मध्य विद्यालय के नजदीक उसके घर से गिरफ्तार कर लिया!
इस कार्रवाई के दौरान उसके घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद हुई जिसे नये साल के जश्न के लिये लाया गया था, जिसमें विभिन्न ब्रांड के उच्च क्वालिटी के शराब मौजूद थे, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया, निरंजन कुमार चिक्कू के विरुद्ध मरांची थाना में पहले से ही कांड दर्ज है, हाल ही में उसके यहां से एक आई20 कार के साथ भारी मात्रा में पुलिस ने शराब बरामद किया था! उस कांड में भी वो नामजद था, पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी, थानाध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शराब की खेप के साथ निरंजन कुमार चिक्कू घर में ही है,पुलिस ने उसे घेर कर गिरफ्तार कर लिया और सारा शराब जप्त कर लिया,पुलिस उससे पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है की उसके तार आखिर कहाँ कहाँ से जुड़े हैँ!

Join us on:

Leave a Comment