रिपोर्ट – अमित कुमार
मनेर। बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच सुबह से ही 7 लोगों की लापता दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, मनेर थाना की पुलिस, एनडीआरफ एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने गंगा नदी के बीच धार में तलाशी अभियान जारी है। मनेर थाना अंतर्गत किता चौहतर पूर्वी पंचायत के महावीर टोला घाट के निकट शुक्रवार को हुए नाव हादसे में लापता लोगों के खोज व बचाव को लेकर शनिवार को सुबह से ही जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है इसको लेकर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में सुबह से ही कुहासे के बीच लापता लोगों की तलाश में जुट गई है। नाव दुर्घटना को लेकर अभी तक कुल 7 लोग लापता है। नाव पर कुल 14 लोग सवार थे जिसमें 7 लोग तैर कर बाहर निकल आए थे। लापता लोगों की सर्च ऑपरेशन जारी है।
बाइट – प्रदीप सिंह अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर, पटना।




