आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
आरा में बदमाशों ने एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव छोड़कर फरार हो गए.घटना नवादा थाना के पावरगंज मुहल्ले की है.मजदूर का शव आज पावरगंज मुहल्ले के पास बने नए ओवरब्रिज के नीचे सड़क किनारे पड़ी मिली.आसपास के लोगों ने शव देखते ही नवादा पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.मृतक का नाम सतेन्द्र कुमार बताया जा रहा है जो नवादा थाना के बहिरो गांव का रहनेवाला था.मृतक के परिजनों के मुताबिक मृतक कल शाम 4 बजके अपने घर से बाहर निकला यहां और आज सुबह उसकी लाश मिली.फिलहाल परिजनों ने मृतक की किसी के साथ दुश्मनी से इंकार किया है.मृतक आरा रेलवे स्टेशन मालगोदाम में मजदूरी किया करता था.
BYTE:- योगिंदर,मृतक का भाई




