आरा- लूट का विरोध करने पर छात्र को मार दी गोली, स्थति नाजुक!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय


आरा में बीती देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर एक छात्र को गोली मार दी.घटना उदवंतनगर थाना के बखरी गांव के पास की है.जख्मी छात्र का नाम मुफ़स्सिल थाना के केशवपुर बखरी निवासी राजेश साह का 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार बताया जा रहा है जो घटना के वक्त आरा से कोचिंग कर वापस अपने घर लौट रहा था.जख्मी छात्र को बाएं हाथ मे गोली लगी है जिसका इलाज आरा के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है.बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम आरा के कतीरा स्थित कोचिंग से पढ़ वापस लौटने के दौरान रास्ते मे बखरी गांव के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया और फिर उससे मोबाइल छीनने लगे.मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके बाएं हाथ मे गोली मार दी और मोबाइल छीन मौके से फरार हो गए.इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है.
BYTE:- पिंकी देवी,जख्मी छात्र की मां

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें