नालंदा के बिहारशरीफ़, आस्थावां, परवलपुर, सरमेरा का चुनाव परिणाम यहाँ देखें!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

जैसे-जैसे शुक्रवार का दिन ढलता गया वैसे वैसे दूसरे चरण का मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होता गया। कहीं जीत की खुशी देखी गई तो कहीं हार का गम भी देखा गया। गौरतलब है कि बिहार शरीफ नगर निगम के मेयर पद पर मनोज तांती की पत्नी अनीता देवी ने कब्जा जमाया। वहीं उप मेयर की कुर्सी पर निवेदक दानिश मलिक की मां आयशा शाहीन ने मारी बाजी। अस्थावां नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद के लिए लाडली सिन्हा की जीत हुई। इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी शिवबालक यादव को हराया। वही परवलपुर मुख्य पार्षद पद के लिए रामवृक्ष यादव की 202 मतों से जीत हुई। वहीं उप मुख्य पार्षद पद के लिए अक्षय कुमार ने जीत हासिल की। सरमेरा नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पद के लिए सनी कुमार की जीत हुई। जीत के बाद सनी कुमार ने अस्थावां विधायक डॉ जितेंद्र कुमार से जीत का आशीर्वाद लिया। बात अगर बिहार शरीफ नगर निगम का करे तो बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र इलाके के वार्ड संख्या 8 से रविंद्र चौधरी इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सुशील कुमार उर्फ मिट्ठू को हराया। वार्ड संख्या 7 से राजकुमार उर्फ राजू ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मोती जी को 762 वोट से हराया। वही आशा नगर वार्ड नंबर 6 से विवेक कुमार उर्फ विक्की बजरंगी ने अपने प्रतिद्वंदी सुधीर कुमार को पराजित किया। विवेक कुमार को कुल 1564 मत प्राप्त हुए। वही वर्ड नंबर 18 श्रृंगारहाट से दुर्गा प्रसाद की पत्नी कुमारी रेनू मेहता ने जीत हासिल की। जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी धनंजय कुमार को शिकस्त दी। जीत के बाद सभी प्रत्याशियों ने इस जीत का श्रेय भगवान रूपी जनता को दिया और इलाके में चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान किए गए वादों को जल्द पूरा करने का बात कही।

बाइट। सनी कुमार नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद
बाइट।दानिश मलिक निवेदक उपमेयर

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment