ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
:-करायपरशुराय थाना क्षेत्र के डियांबा से हिलसा जाने वाले मुख्य मार्ग के चंद्रपुरा पेट्रोल पंप के पहले चार लूट कांड घटना को अंजाम दिया गया था ।यह घटना डियांबा से चनकुर पेट्रोल पंप के पहले 22 दिसंबर से लगातार तीन दिनों तक यानी 25 दिसंबर तक 4 घटना को अंजाम दिया गया था। 22 को ही दो घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें पहली घटना दिन करीब 1:30 में बंधन बैंक कर्मियों फील्ड कलेक्शन कर ब्रांच जा रहे थे तभी रास्ते में बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था उसी दिन संध्या करीब 7:30 में डियांबा नगरनौसा मुख्य मार्ग के सिरहटा मोड़ के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री से पवन पांडे मजदूरी कर घर लौट रहे थे तभी बदमाशों द्वारा लूटपाट किया गया था। जिसमें डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद द्वारा बताया गया कि घटना को सूचना मिलते ही एक टीम को गठित किया गया जिसमें थाना अध्यक्ष दीपक कुमार हिलसा थाना के थाना अध्यक्ष गुलाम सरवर एवं समस्त पुलिस बल के सहयोग से छापामारी किया गया जिसमें हिलसा थाना क्षेत्र के छोटकी घोसी एवं अन्य जगहों पर छापामारी किया गया जिसमें दो लूटेरा को धर दबोचा गया है और तीन बदमाश अभी फरार चल रहे है पुलिस द्वारा लगातार छापामारी किया जा रहा है ताकि फरार अभियुक्त को जल्द से जल्द गिरफ्तारी किया जा सके डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद द्वारा बताया गया कि दो बदमाश के पास से दो मोटरसाइकिल एवं 4 मोबाइल 23000 हजार रुपया भी बरामद किया गया है।
बाइट कृष्ण मुरारी प्रसाद डीएसपी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




