प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !
बेगूसराय में अवैध शराब के कारोबार करने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे उत्पाद थाना पुलिस की टीम पर एक बार फिर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी को चोट लगी है । पथराव के बाद काफी संख्या में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और छापेमारी कर करीब 400 रिचार्ज केमिकल युक्त तारी को नष्ट किया। पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा गांव के वार्ड 12 की है। बताया जाता है कि उत्पाद थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि राजौरा गांव के वार्ड नंबर 12 में अवैध शराब और केमिकल युक्त तारी बेची जा रही है ।इस सूचना पर उत्पाद थाना प्रभारी खुशबू कुमारी के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी करने पहुंची जहां ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और रोड़े बाजी कर दी। इस घटना में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। बाद में काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और फिर से छापेमारी अभियान चलाया और घरों में रखे तारी को नष्ट किया । आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि पुलिस झोपड़ी नुमा घर को तोड़कर घर के अंदर रखे गए गैलन में केमिकल युक्त तारी को नष्ट कर रही है और झोपड़ी नुमा घर को भी तोड़ रही है । करीब 1 घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच हंगामा होता रहा लेकिन काफी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और केमिकल युक्त तारी को नष्ट किया इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई पुलिस ने कहा कि असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है और सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बाइट- खुशबू कुमारी, थाना अध्यक्ष उत्पाद थाना
बाईट- सब इंस्पेक्टर उत्पात थाना




