प्रिंस की रिपोर्ट
मुंगेर प्रमंडल से अकेले नेशनल टेकनिकल ऑफिशियल के रूप में पुरुष टीम में चयनित हुए हैं।
मुंगेर: इंडियन स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ ऑटिज्म एवं इंडियन स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ सेरेब्रल पाल्सी के संयुक्त तत्वावधान में पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स,पटना बिहार में 27 से 28 दिसंबर 2022 को आयोजित 10वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप फॉर ऑटिज्म एवं 18वीं के नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप फॉर सीपी-2022 में मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी स्पोर्ट्स प्रमोटर मुख्यमंत्री अवार्डी हरिमोहन सिंह का चयन ऑफिशियल के तौर किया गया है।
ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह मुंगेर जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव भी हैं।वे पिछले 8 वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से महिला व दिव्यांग खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं।वर्तमान में बिहार स्टेट बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन के महासचिव,जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव,मुंगेर जिला खो-खो संघ सेक्रेट्री एवं मुंगेर जिला एसोसियेशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट,फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार मुंगेर चैप्टर के सेक्रेट्री हैं।कई संस्थाओं से जुड़कर समाज के उत्थान एवं विकास के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से लगातार कार्य कर रहे हैं।
इसके लिए पूर्व में भी इन्हें बिहार के मुख्यमंत्री,खेलमंत्री,विधि कानून मंत्री,पर्यटन मंत्री,ग्रामीण कार्य मंत्री सहित देश के विभिन्न राज्यों में 8 राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका हैं।जिसमें भीम अवॉर्ड,बेस्ट यूथ ऑफ द ईयर,आजाद शत्रु अवॉर्ड,प्राउड ऑफ इंडिया शामिल है।
वहीं दूसरी ओर युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा इन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का मुंगेर जिला पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया था।हरिमोहन सिंह पैराओलंपिक्स स्पोर्ट्स एवं स्पेशल ओलंपिक भारत तथा सेरेब्रल पल्सी के राष्ट्रीय ऑफिशियल एवं टेकनिकल भी हैं।ये दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने में भी हमेशा मदद करते हैं।
राष्ट्रीय ऑटिज्म एवं सीपी नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में ऑफिशियल बनाएं जाने पर हरिमोहन को मुंगेर जिला के खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षक,बुद्धिजीवियों,प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों,खिलाड़ियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।




