रुपेश कुमार की रिपोर्ट!
औरंगाबाद।बोधगया में कोरोना विस्फोट को देखते हुए उससे जुड़े जिले औरंगाबाद का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से एलर्ट हो चुका है और इस वैश्विक महामारी से लड़ने को पूरी तरह तैयार है।औरंगाबाद में भी कोरोना के साथ जंग लड़ने के लिए सदर अस्पताल पूरी तरह से तैयार और सतर्क है।इसको लेकर सदर अस्पताल में दस बेड का आईसोलेशन सेंटर तैयार हो चुका है और प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन की व्यावस्था कर दी गई है।सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सुनील चौधरी ने आईसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते हुए बताया कि आईसोलेशन वार्ड के अलावे अन्य प्रत्येक वार्ड में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना किया जा सके।
बाइट – डॉ सुनील चौधरी,उपाधीक्षक




