10 लीटर अवैध देशी महुआ शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार।

SHARE:

मुंगेर से प्रिंस की रिपोर्ट

मुंगेर (हवेली खड़गपुर): ऐएलटीएफ की टीम एवं गंगटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भीमबांध जंगल में छापेमारी कर 10 लीटर अवैध देशी महुआ शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

इधर इस संबंध में जानकारी देते हुए गंगटा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भीमबांध जंगल में शराब बेची जा रही है।सूचना के आलोक में छापेमारी कर 10 लीटर अवैध देशी महुआ शराब के साथ शराब कारोबारी हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के सोनरवा गांव निवासी सुनीता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी के पास से छापेमारी के दौरान पुलिस को 10 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद हुआ है।वहीं इस छापेमारी अभियान में एसआई कृष्णा यादव,ऐएलटीएफ प्रभारी मंटू कुमार सहित अन्य पुलिस के जवान शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment