बेगूसराय- बदनाम पान गाछी में युवक के साथ सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार, वीडियो भी बनाया !

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!

बेगूसराय में बदमाशों ने काम कर घर लौट रहे एक किशोर को अगवा कर बगीचे में ले जाकर अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने घटना के समय वीडियो बना लिया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के पास कल रात की है। बताया जाता है कि मटिहानी थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर शहर में कपड़ा दुकान में काम करता था। काम कर कल रात 8:00 बजे वह साईकिल से अपने घर लौट रहा था तभी पान गाछी के पास आधा दर्जन से ज्यादा संख्या में बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और बगीचे में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इस दौरान उसे कई बार जान से मारने की धमकी दी और अप्राकृतिक यौनाचार करते समय वीडियो बनाकर उसे धमकी दिया है किसी को बताएगा तो वीडियो वायरल कर देंगे। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली भी लापरवाही सवाल खड़े हो रहे हैं। किशोर न्याय के लिए मटिहानी थाना और मुफस्सिल थाना का चक्कर लगाकर थककर अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने भी पहले इलाज करने से मना कर दिया कि पुलिस का मामला है लेकिन पुलिस थाना से उसे लौटा दिया। मीडिया के आने के बाद सदर अस्पताल में फिलहाल पीड़ित का इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। लेकिन पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित के अनुसार मुफस्सिल थाना पुलिस ने सिर्फ नंबर ले लिया है और कहां है जब घटनास्थल पर आएंगे तो बुला लेंगे।
बाईट- पीड़ित

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें