ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। जिले के महुआ थानां क्षेत्र के शेरपुर मानिकपुर पंचायत में आपसी विवाद को लेकर एक अधेड़ को रविवार को पीट पीट कर हत्या कर दिया गया। जिसको लेकर मृतक नाकेँ परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की इधर घटना की सुचना मिलते ही महुआ थाना के पुलिस अधिकारी भागे भागे घटना स्थल पहुचें।
इधर पुलिस को देख भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दिया। मौके से मौजूद महुआ थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ा कर अपने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही हैं।
बताया गया है कि शेरपुर बहोरी गांव निकासी आनन्दी शर्मा का 65 वर्षीय पुत्र नागेंद्र शर्मा गांव की चौक के चाय के दुकान पर चाय पीने गए हैं। तभी गांव के ही हरिचंद्र ठाकुर का नशेड़ी पुत्र अखिलेश ठाकुर ने वृद्ध व्यक्ति से साईकिल माँगी थी जब उसने देने से मना किया है उसके साथ मारपीट करने लगा बात इतनी बढ़ गया कि आरोपी ने पीट पीट कर मार डाला। जिसके घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक की पत्नी उर्मिला देवी और दो पुत्र शम्भू शर्मा व उदय शर्मा हैं मृतक पंचर हवा की दूकान से जीवन का गुजर बसर करता था।मृतक व्यक्ति अक्सर बीमार रहता था। बताया गया है कि मृतक के एक पुत्र गांव रहता है और एक प्रदेश में मजदुरी करता था।
वही गिरफ्तार युवक पूर्व में भी जेल जा चुका है और अपराधी प्रवृत्ति का है अक्सर गजा के नशे में धुत होकर लोगों के साथ छिंन छोर की घटना को अंजाम देता था। महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना के साथ अवर निरीक्षक संतोष कुमार पंकज मोनी कुमारी दल बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।




