पंकज कुमार जहानाबाद।
शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार 82वें रविवासरीय साप्ताहिक वृक्षारोपण का कार्यक्रम काको प्रखंड के भेलावर ओपी के अंतर्गत स्थित इमलिया गांव में तुलसी पूजन दिवस के पावन अवसर पर गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता कौशल कुमार के निजी जमीन पर ग्यारह आम के पौधों एवं तुलसी के पौधे का रोपण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पौधों के पूजन, गायत्री मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों में रक्षासूत्र बांधकर हुआ। मौके पर उपस्थित सहायक ट्रस्टी श्यामनारायण कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव अब हर व्यक्ति महसूस कर रहा है। जलवायु को संतुलित रखने का एक मात्र उपाय अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना है। वृक्षारोपण करके ही पर्यावरण को संतुलित बनाया जा सकता है। गायत्री परिवार के द्वारा किया जा रहा वृक्षारोपण अभियान जिले में सुरक्षित निजी एवं सरकारी भूमि पर किया जाता है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का यह संकल्प होना चाहिए कि प्रत्येक वर्ष कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल कर सके। आज स्वावलंबन के क्षेत्र में गायत्री परिवार के द्वारा बर्मी कम्पोस्ट बनाने का कार्य का भी उद्घाटन जिला समन्वयक कुमार श्रीकांत, दिया दिल्ली के सक्रिय सदस्य ओंकार शर्मा एवं सहायक ट्रस्टी श्यामनारायण कुमार के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गायत्री परिवार वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला प्रभारी रंगेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार,गौरव कुमार,भारती जी,रामभूषण कुमार,शिवा केशरी, आदित्य गौतम,दिवाकर कुमार, ऋषभ वत्स उपस्थित थे।




