आरा- कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर टीमला उर्फ़ ब्रूसली गिरफ्तार!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय


भोजपुर जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल दुर्दांत आरोपियों में से एक कुख्यात सुपारी किलर टीमला उर्फ ब्रूसली को भोजपुर पुलिस ने एसटीएफ की सहायता से उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमा पर धर दबोचा ।वांटेड की गिरफ्तारी यूपी के चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद में हुई है ।भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उसके विरुद्ध 50000 का इनाम घोषित करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था जिसके बाद उस पर 50000 का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार टिमला टाउन थाना क्षेत्र के भालुहिपुर निवासी है। वह 7 वर्षों से पुलिस के फाइलों में फरार चल रहा था ।पुलिस की लगातार चार हत्या की घटनाओं में उसकी तलाश सरगर्मी से थी ।वही कल सटीक सूचना मिलने के बाद भोजपुरी पुलिस और एसटीएफ पटना की टीम ने आखिरकार उसे धर दबोचा। गिरफ्तार टिमला के पास से एक पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद हुआ है। साल 2002 में नवंबर माह में पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह के पुत्र विक्की की हत्या में भी उसकी पुलिस को तलाश थी ,वही साल 2017 में गठित गोला व्यवसाय कृष्ण कुमार सिंह हत्याकांड में भी वह मुख्य अभियुक्त था लेकिन वर्षों से पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। जबकि इस प्रेस वार्ता के दौरान भोजपुर एस पी संजय सिंह ने कई अन्य कांडों का भी उद्भेदन किया। 
बाईट/-संजय सिंह (एस पी भोजयर)

Join us on:

Leave a Comment