रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
डा.नीरज साह ने 600 गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण
स्वास्थ्य,शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी मदद का दिलाया भरोसा
कंबल लेने के लिए जरूरतमंदों की उमड़ी भीड़
वरीय उप समाहर्ता भारती राज ने भी डाक्टर नीरज साह के कार्यों को सराहा
जमुई : गरीबों का मसीहा कहे जाने वाले डा. नीरज साह ने रविवार को एक बार फिर महिसौड़ी स्थित अपने क्लिनिक पर 600 गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान कंबल लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। कंबल वितरण कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता भारती राज भी शामिल हुई और समाजसेवी सह मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.नीरज साह के साथ बारी-बारी से कंबल का वितरण किया। इस दौरान लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए डाक्टर नीरज साह के कार्यों को खूब सराहा और ढेर सारी शुभकामनाएं दी।इसके अलावा लोगों ने डाक्टर नीरज साह को गरीबों का सच्चा मसीहा बताया साथ ही उन्हें धरती के भगवान की संज्ञा देते हुए पिछड़ों गरीबों का हमदर्द बताया। उप समाहर्ता भारती राज ने भी डाक्टर नीरज साह के कार्यों की खूब तारीफ की और इस तरह अन्य लोगों को भी गरीबों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर डाक्टर नीरज साह ने कहा कि वे हमेशा समाज सल समाज के दबे कुचले लोगों के साथ हैं। आदिवासी, गरीब और असहाय की मदद के लिए उनके सुख-दुख में वे हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करने में जो खुशी मिलती है वह किसी कार्यो में नहीं मिलता है। मानव सेवा से ही उन्हें संतुष्टि मिलती है। इस दौरान लोगों को शिक्षा के लिए जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि लोग शिक्षित होंगे तभी समाज विकसित होगा। हमारे क्लिनिक से कोई बिना इलाज कराए वापस नहीं जाता है। जिनके पास पैसा नहीं है उनका भी बेहतर इलाज मुफ्त में उनके क्लिनिक में किया जाता है। स्वास्थ्य,शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में गरीबों की मदद करने उनका पहला लक्ष्य है।
बाइट –डॉ नीरज कुमार




