फिलहाल सभी जीत रहे हैं, चुनाव जीतने के लिए कर रहे हैं हर करम!

SHARE:

कार्यकारी संपादक पंकज कुमार ठाकुर!

वादों का मौसम, हवाओं का मौसम, यूं कहें आंखों में धूल झोंकने का मौसम! कुछ यही मौसम अभी भागलपुर में चल रहा है जी हां नगर निगम चुनाव 28 दिसंबर को यहां चुनाव होना है! 26 तारीख के शाम को प्रचार का शोर थम जाएगा! इस बीच कई वीर वॉर्ड, वीरांगना वार्ड देशभक्ति गीतों से लबरेज जनता के बीचो बीच पहुंच रहे हैं। तो कई नेताओं के तो सर मुंडवाते ही ओले पड़ गए! दरअसल शहर में उस समय चर्चा का विषय बन गया जब एक मेयर प्रत्याशी को जनता ने खदेड़ दिया! और काफी ठुक्कम फजीहत के बाद मामला कहीं जाकर समाप्त हुआ! इधर शहर में जिस से भी पूछिए मेयर कैंडिडेट से अगर पूछिए तो वह अपनी जीत सुनिश्चित बताती हैं! वार्ड कैंडिडेट से पूछिए तो वह भी अपना जीत सुनिश्चित मानती है! लेकिन आम जनमानस के 5 साल की पथराई आंखें बहुत कुछ कह रही है! दरअसल शुरू से ही नेताजी जनता के सामने बिजली पानी और सड़क का मुद्दा लेकर वोट मांगने आए हैं! और वोट की बाल्टी भर जाने के बाद मंत्री जी से लेकर छूटभईया प्रतिनिधि तक लापता! ऐसे में लाजमी है ऐसे प्रतिनिधियों को तो जनता के कोप भाजन का शिकार होना पड़ेगा! इधर शहर में मेयर लिए खड़े नामचीन दो चेहरों में अब जोड़ तोड़ मरोड़ की राजनीति भी शुरू हो चुकी है! कई सूरमा से लेकर बाहुबली तक मैदान में कूद पड़े हैं! सूत्र बताते हैं कि भागलपुर मेयर पद के लिए भाजपा और महागठबंधन के बीच जबरदस्त कांटे की टक्कर है! खैर चुनाव तो अनिश्चितता खेल है। चुनाव तो आम जनमानस पर सवार होकर हलचल होते हुए बटन के दस्तक तक जा पहुंचती है। और जनता जनार्दन मुक़द्दर लिखते हैं।

Join us on:

Leave a Comment