निजी स्कुल में क्रिसमस पर तरह तरह के कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला के सिकंदरा के संत जेवियर चर्च में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की धूम
-जन्मोत्सव को लेकर गौशाला की बनायी गयी आकर्षक झांकी
चर्च के अंदर गौशाला में बनाई गई झांकी में प्रभु यीशु का बाल रूप
जमुई प्रखंड मुख्यालय के मिशन चौक स्थित संत जेवियर चर्च में प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव अर्थात क्रिसमस डे को लेकर जोर शोर से तैयारियां की गई है।इस दौरान आस्था व हर्षोल्लाष के वातावरण में धूमधाम से क्रिसमस मनाने को लेकर पूरे मिशन परिसर को रंगीन बल्बों से सजाया गया है।क्रिसमस को लेकर मिशन के फादर अनिल जान ने बताया कि 24 दिसंबर की मध्य रात चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।इस विशेष प्रार्थना सभा में करीब तीन सौ लोगों के शामिल होने की संभावना है।इस दौरान उन्होंने प्रभु यीशु के संदेशों को अपनाने पर बल देते हुए प्रभु यीशु को मानवता का उद्धारक व गुनाहगारों को क्षमा करने वाला सच्चा मसीहा बताया।बताया कि प्रभु यीशु ने पूरी दुनिया को प्रेम, दया, क्षमा व विश्व बंधुत्व की जो शिक्षा दी है,उस पर चलकर ही इंसानियत को अपनी सर्वश्रेष्ठ मंजिल मिल सकती है।संत जेवियर्स चर्च में क्रिसमस के एक दिन पूर्व शनिवार की शाम से ही प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशियां मनानी शुरू हो गयी।फादर ने बताया कि विशेष प्रार्थना सभा के उपरांत रात बारह बजे केक काटकर धूमधाम से प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।वहीं इस अवसर पर चर्च परिसर में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर आधारित गौशाला का आकर्षक झांकी भी बनाया गया है।जिसमें प्रभु यीशु के जन्म के समय की स्थिति दर्शायी गयी है।

Join us on:

Leave a Comment