पंकज कुमार जहानाबाद।
राजद के वरिष्ठ नेता विजय मंडल के छोटे पुत्र राहुल का सीढ़ियों से गिरकर घायल होने के बाद इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई है ।इनकी मौत की खबर सुनते हैं जहानाबाद राजद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है ।स्थानीय विधायक सुदय यादव राजद महासचिव परमहंस राय पूर्व मुखिया सुरेश यादव मुखिया संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष हरि lलाल यादव राजद नेता पप्पू यादव धर्मपाल यादव वार्ड पार्षद संजय यादव, बैकुंठ यादव जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या लोगों में संवेदना जताई है। और दुख की घड़ी में विजय मंडल को ईश्वर साहस ने इसकी प्रार्थना की है। यहां बताते चलें कि राजद के वरिष्ठ नेता विजय मंडल के बहू आभा रानी जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी है और फिलवक्त रतनी फरीदपुर से जिला पार्षद है मृतक राहुल उनके देवर है।इधर भाजपा नेता अजीत शर्मा ने भी शोक जताते हुए संवेदना व्यक्त की है।




