कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
मीडिया से बेहतर समन्वय बनाने व मीडिया के साथ बेहतर संवाद के लिए सोशल मीडिया सेल का गठन
मीडिया से बेहतर समन्वय बनाने एवं मीडिया के साथ बेहतर संवादा स्थापित करने के उद्देश्य से कैमूर जिला अंतर्गत सोशल मीडिया सेल का गठन किया जाता है जिसके प्रभारी पुअनि अनिश कुमार भभुआ थाना होंगे। इनके सहयोग के लिए आशु सअनि पवन कुमार गोपनीय शाखा, सि 415 मिथिलेश कुमार डीआइयू शाखा और सि 844 कृष्ण मुरारी कुमार डीआइयू शाखा शामिल होंगे। इसको लेकर कैमूर एसपी राकेश कुमार ने पत्र जारी किया है। जिसमें बताया है कि उक्त आदेशित किया जाता है कि आप सभी 24 घंटे अपने कतव्य पर उपस्थित रहते हुए जिला के सभी थानाध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर पुलिस द्वारा किये गये कार्यों को सोशल मीडिया प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अवगत करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सोशल मीडिया पर चल रही खबरों से सबंधित सूचना प्राप्त कर ससमय प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ साथ सोशल मीडिया को इस संबंध में जिला पुलिस के पक्ष से अवगत करायेंगे।




