लखीसराय-प्रखंड हलसी शिक्षक संघ का हुआ पुनर्गठन, मुकेश बने अध्यक्ष तो मिंटू कुमार सचिव!

SHARE:

सम्राट वीर सक्सेना की रिपोर्ट :-

शिक्षकों ने लिया राज्यकर्मी का दर्जा व पूर्ण वेतनमान लेने का संकल्प

बिहार,लखीसराय: प्रखंड मुख्यालय हलसी स्थित मिथलेश भवन के सभागार में 24 दिसंबर शनिवार को बिहार पंचायत- नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का पुनर्गठन किया गया।विदित हो कि संघ के संविधान के अनुरूप प्रत्येक तीन साल पर प्रखंड से राज्य स्तर तक संघ का पुनर्गठन किया जाता है। इसी के आलोक में हलसी प्रखंड इकाई का पुनर्गठन पंचायत स्तरीय संघीय पदाधिकारी व सैकड़ों सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में जिला से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक संघ के जिला वरीयउपाध्यक्ष बनारसी महतों व कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार के देखरेख में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता मिथिलेश कुमार प्रधानाध्यापक म०वि० सांढ़ माफ तथा संचालन नंदकिशोर कुमार ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव बिपिन बिहारी भारती, जिलाध्यक्ष वरुण कुमार,अंकेक्षक राजकुमार,सचिव सुबोध कुमार,संयुक्त सचिव श्रवण कुमार की उपस्थिति में मुकेश कुमार उ०म०वि० कुमैठा को प्रखंड अध्यक्ष व मिंटू कुमार प्रा०वि० वाजितपुर को प्रखंड सचिव वहीं सरोज कुमार प्रा०वि० मतासी को प्रखंड कोषाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से चयन किया गया।इसके अलावे प्रखंड संयोजक के पद पर नंदकिशोर कुमार, वरीय उपाध्यक्ष निरंजन कुमार,मनोज कुमार, रेखा कुमारी, ब्रह्मदेव रविदास, कार्यालय सचिव गजाधर महतो, सहायक कार्यालय सचिवब प्रमोद कुमार, संयुक्त सचिव राम सागर यादव, उपसचिव सविता कुमारी, शाहिद, सुगंधा, उप संयोजक अभय कुमार,मीडियाप्रभारी सुजीत कुमार, वरीय प्रवक्ता संजय कुमार,जिला प्रतिनिधि शंकर कुमार, अवधेश प्रसाद, मनोज कुमार,बेबी कुमारी,राज्य प्रतिनिधि रिंकू कुमारी, जनार्दन पासवान, सोशल मीडिया प्रभारी कृष्ण नंदन कुमार उर्फ पमपम आदि का चयन किया गया।सभा कक्ष में उपस्थित सैकड़ों शिक्षकों ने प्रदेशमहासचिव बिपिन बिहारी भारती के समक्ष एक स्वर से 2024 के पहले राज्यकर्मी का दर्जा, पुरानी पेंशन व पूर्णवेतमान प्राप्ति के संकल्प को दुहराया।प्रदेशमहासचिव ने सभी शिक्षकों से समय पर विद्यालय आना-जाना तथा बच्चों के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आह्वान किया।मौके पर अन्नपूर्णा कुमारी, रेनू कुमारी, सविता कुमारी, संतोष कुमार, निरंजन कुमार, सरवन कुमार, सुजीत कुमार, मोहम्मद कैसर, अवधेश प्रसाद, अयोध्या पासवान, शंकर कुमार, योगेंद्र रजक, जितेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, अभय कुमार, जनार्दन पासवान, अक्षय, पवन कुमार राम आशीष पंडित, राम कुमार, अरविंद कुमार, अर्जुन पासवान, अमरनाथ पासवान, रामसागर महतो, दिनेश चौधरी, सुरेंद्र कुमार, सतनारायण, मोहम्मद शाहिद अंसारी, मुकेश कुमार सिंह, बृजेश कुमार ,प्रेम किशोर लाल, अशोक कुमार पासवान, उषा कुमारी, रेखा कुमारी, पूनम कुमारी, कुसुम कुमारी, सरिता कुमारी ,रेखा कुमारी, अनिता कुमारी, निर्मला कुमारी, सुगंधा, कुमारी पूनम ,अनुपमा कुमारी, मंजू कुमारी ,सरोज कुमार पवन कुमार विपिन कुमार ,संतोष कुमार, कंचन कुमारी, सरवन कुमार, प्रमोद कुमार, धीरेंद्र कुमार, नंद किशोर कुमार, सुबोध कुमार, निरंजन कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक/शिक्षिका उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment