वैशाली – सड़क हादसे में बेगूसराय के दो युवक की गई जान!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

खबर हाजीपुर से है जंदाहा और समस्तीपुर मार्ग के हरप्रसाद चौक के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की गई जान,दोनों युवक बेगूसराय जिले के बताए जा रहे हैं वहीं एक्सीडेंट का वजह कोहरा बताया जा रहा है, मोटरसाइकिल सवार समस्तीपुर से जंदाहा के तरफ से आ रहा था और रात होने की वजह से कुहासा अधिक होने की वजह से अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई,स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया,वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर समस्तीपुर मार्ग को जाम कर दिया, ग्रामीणों का आरोप है कि ट्राफिक की लापरवाही से आये दिन हर प्रसाद चौक के पास एक्सीडेंट होते रहता है, वही
घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम छुड़ाने का प्रयास काफी देर तक करती रही तब जाकर हाजीपुर समस्तीपुर मार्ग को जाम समाप्त हुआ!

Join us on:

Leave a Comment