ऋषिकेश की रिपोर्ट
आगामी 28 दिसंबर को बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र इलाके में दूसरे चरण का मतदान होना है जिसको लेकर लगातार पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है। इसी कड़ी में शनिवार को सदर डीएसपी डॉ शिबली नोमानी लहेरी थाना अध्यक्ष सोहसराय थानाध्यक्ष दीपनगर थाना अध्यक्ष बिहार थाना अध्यक्ष समेत कई सुरक्षा बलों के द्वारा फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस फ्लैग मार्च के दौरान मोगलकुआँ इलाके में छापेमारी की गई। मोगल कुआं न्यू रहुई रोड में सदर डीएसपी ने खुद दिनों तक कई दिनों से चल रहा है मैंखानों में छापेमारी की। इस दौरान दो ताड़ी पीने वाले को भी नशे की हालत में गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं सुरक्षाकर्मियों के द्वारा कई लीटर तताड़ी को भी नष्ट किया गया। वही इस संबंध में सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर ही यह कार्रवाई की जा रही है ताकि नशेड़ी और अपराधियों पर मतदान के दौरान अंकुश लगाया जा सके वही इस छापेमारी के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया।
बाइट।डॉ सिबली नोमानी सदर डीएसपी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




