प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में एक बार फिर जदयू के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने शराबबंदी को लेकर अपने ही सरकार पर ही हमला बोला है। पूर्व विधायक बोगो सिंह ने कहा कि शराबबंदी को लेकर प्रशासन पूरी तरह फेल है। शासन प्रशासन दोनों इसके लिए दोषी हैं। बिहार में 6 साल से शराबबंदी है इसके वाबजूद बॉर्डर राज्यों से शराब की खेप पहुंचती है उसके बाद जिलों तक पहुंच जा रही है इसके लिए शासन प्रशासन और सरकार दोषी है। आज होम डिलीवरी हो रही है आज से 4 माह पहले जब राजद विपक्ष में था तब शराबबंदी को लेकर सरकार पर हमला बोलती थी मुआवजे की मांग करती थी और अब जब भाजपा विपक्ष में गई है तो भाजपा भी सरकार पर हमला बोल रही है। राजनीतिक दल के नेताओं का चरित्र ऐसा नहीं होना चाहिए कि जिसके साथ थे खाना खाए थे अब उनको गाली दी जाए। शराबबंदी को पूरी तरह से विफल बताया। दरअसल पूर्व विधायक बोगो सिंह के विद्यालय उड़ान इंटरनेशनल स्कूल का 10वां स्थापना दिवस केशावे गांव में आयोजित था जहां छात्र छात्राओं के साथ अभिभावकों ने हिस्सा लिया था।इस दौरान बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विधायक ने शिक्षा की महत्व पर भी चर्चा की और इसी दौरान उन्होंने शराबबंदी को लेकर शासन प्रशासन को पूरी तरह से फेल बताया।
बाईट- नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह, पूर्व विधायक जदयू




