रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-
औरंगाबाद में नाला में डूबने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई है घटना नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पेट्रोल पंप के समीप की है मृतक वृद्ध की पहचान टिकरी मोहल्ला निवासी अब्दुल राजा के रूप में की गई है जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि वृद्ध अपने घर से टहलने के लिए निकले थे लेकिन काफी देर तक वृद्ध अपने घर नहीं पहुंचे तब घरवाले खोजबीन करने लगे लेकिन कुछ अता पता नहीं चल सका जब सुबह हुआ तब आसपास के लोगों ने देखा कि एक वृद्ध की शव नाला में तैर रहा है जिसके बाद आनन-फानन में परिजन पहुंचे और शव की पहचान की मृतक वृद्ध के परिजनों ने बताया कि कल देर शाम घर से टहलने के लिए निकले थे तभी बाइपास के समीप लिंगराज गैस एजेंसी के पास नाले में पैर फिसल गया जिससे कि वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिए हैं और आगे की कार्रवाई में जुट गई है




